देश शोक में राहुल गाँधी चले न्यू ईयर का जश्न मनाने

“क्या बात है : देश शोक में राहुल गाँधी चले न्यू ईयर का जश्न मनाने”
जैसा की आप जानते ही होंगे, मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पर भाजपा और कांग्रेस के बीच उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में भाजपा ने राहुल गांधी पर हमला बोला है।

Signature

मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुद्दे पर भाजपा ने अब राहुल गांधी पर हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि एक तरफ पूरा देश मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, वहीं राहुल गांधी नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए विएतनाम रवाना हो गए हैं। इससे पहले, भाजपा ने मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन के मौके पर कांग्रेस और गांधी परिवार के किसी सदस्य के न पहुंचने पर भी आलोचना की थी। हालांकि, कांग्रेस ने इस पर सफाई दी थी कि यह कदम निजता का सम्मान करते हुए उठाया गया था।

भा.ज.पा. के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर ताजा हमला बोलते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कहा कि जबकि पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी नए साल का स्वागत करने के लिए विएतनाम जा रहे हैं। मालवीय ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री के निधन को सियासी फायदे के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने गांधी परिवार और कांग्रेस पर सिखों के प्रति नफरत का आरोप भी लगाया और याद दिलाया कि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब का अपमान किया था।

कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी एक निजी यात्रा पर विदेश गए हैं, और इसमें किसी को दखल देने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने भाजपा पर तोड़फोड़ वाली राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने डॉ. साहब के दाह संस्कार के लिए यमुना किनारे जगह देने से मना किया, जो शर्मनाक था। टैगोर ने पूछा कि अगर राहुल गांधी निजी यात्रा पर गए हैं, तो भाजपा को क्या परेशानी है? उन्होंने भाजपा से अपील की कि नए साल में इस तरह की राजनीति छोड़ दे।

One thought on “देश शोक में राहुल गाँधी चले न्यू ईयर का जश्न मनाने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *